प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कौशाम्बी में जनसभा आज,लाखो की संख्या में जुटी भीड़,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कौशाम्बी में जनसभा आज,लाखो की संख्या में जुटी भीड़,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कौशाम्बी में जनसभा आज,लाखो की संख्या में जुटी भीड़,
टैलेंट न्यूज़
उत्तर प्रदेश
कौशाम्बी
पीएम ने शीतला माता, गौतम बुद्ध की धरती को प्रणाम कर दुर्गा भाभी को किया नमन
पीएम ने शीतला माता, गौतम बुद्ध की धरती को प्रणाम कर दुर्गा भाभी को किया नमन
पीएम ने शीतला माता, गौतम बुद्ध की धरती को प्रणाम कर दुर्गा भाभी को किया नमन
मंझनपुर। पीएम मोदी कौशाम्बी में बुधवार को अपनी तीसरी रैली कर रहे थे। करीब 28 मिनट के भाषण में वह विपक्षियों पर हमला बोलते हुए भाजपा की डगमगाई नींव को मजबूत करते रहे। मंच पर आते ही शीतला माता, कड़ा देवी का नाम लिया। गौतम बुद्ध के साथ ही रत्नावली धाम का भी जिक्र किया। इतना ही नहीं क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का भी नाम लेने से नहीं चूके। हर शब्द से वह सामने बैठी जनता को प्रभावित व आकर्षित कर रहे थे। धार्मिक स्थलों व पर्यटन स्थलों का जिक्र कर सबको सियाराम कहा तो भीड़ पूरे उत्साह के साथ आह्लादित हो उठी, जिसको देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे एक नई मुस्कान भी दिखी।
पीएम मोदी तीन बजे मंच पर आए। आते ही उन्होंने माता शीतला की, माता शीतला की, इसके बाद कड़ा देवी की, कड़ा देवी की जय बोला। इसके बाद कहा कि सभी भाई-बहनों को जय सियाराम। भीड़ से जयकारा गूंजने लगा। यहीं पर वह नहीं रुके, उन्होंने संत मलूक दास, माता रत्नावली के साथ ही महान क्रांतिकारी दुर्गा भाभी को भी याद किया। पीएम मोदी ने मंच से दिखाया और बताया कि वह कौशाम्बी के धार्मिक स्थलों, सूफी, संतों की धरती से वाकिफ हैं। पीएम मोदी ने भीड़ की नब्ज को भांपते हुए अपने तरकस के सारे तीर विपक्षियों पर चलाए। इस दौरान उन्होंने ओवरब्रिज, अंडर पास, मेडिकल कॉलेज, ट्रामा सेंटर के साथ गंगा व यमुना पर बन रहे पुल का जिक्र कर बताया कि कौशाम्बी में विकास कार्य कितना हुआ है। इसका श्रेय उन्होंने यूपी और केंद्र की भाजपा सरकार को दिया। उन्होंने समझाया कि हम समृद्धि और संस्कृति के लिए काम कर हैं। सरदार पटेल का नाम लेकर पटेलों को प्रभावित किया, तो गौतम बुद्ध की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बौद्ध सर्किट से कौशाम्बी को जोड़ा। अब विकास होगा। महाराजा बिजली पासी का नाम भी वह नहीं भूले थे। बताया कि मीठेपुर सयारा में बने आरओबी को महाराजा बिजली पासी का नाम देकर उनका सम्मान किया गया। पक्का घर, नल, जल, एलईडी बल्ब, उज्जवला गैस, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना का लाभ भाजपा सरकार ने दिया। बताया कि पहले की सरकार राशन की लूट करती थी, कोरोना काल में हमने एक-एक व्यक्ति को राशन दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए सबको प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अखिलेश यादव द्वारा बुद्ध की धरती पर ही गौतम बुद्ध का अपमान करने की बात कहकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने दलितों, पिछड़ों का अपमान किया। उनके भाषणों का जिक्र उनके जाने के बाद भीड़ में होता रहा। लोग यह भी एक दूसरे से पूछते रहे कि कौशाम्बी की उन्हें बहुत जानकारी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कौशाम्बी ज़िले में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने लगभग 2 : 40 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा स्थल पर पहुचेंगे, प्रधानमंत्री जनपद की तीन विधानसभाओं व चित्रकूट की दो विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। जनसभा स्थल पर नेताओ और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट रही है। मंच पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य सहित कई बड़े नेता मौजूद है।
Comments
Post a Comment