Posts

Showing posts from September, 2021

आपके राशन कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार पहली बार दे रही है ये 6 सुविधाएं, 23 करोड़ को होगा सीधा फायदा

Image
  सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, देशभर के 23.64 करोड़ राशन कार्डधारकों को नई सुविधा से फायदा मिलेगा. आइए जानें इससे जुड़ी सभी बातें.. देशभर में 3.7 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सैंटर (सीएससी) में अब राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. इन सेवाओं में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना, अपडेट कराना और उसे आधार से जोड़ना शामिल है. इस कदम से देशभर के 23.64 करोड़ राशन कार्डधारकों को फायदा होगा. मिलेंगी ये सुविधाएं- 1. कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राशन कार्ड को अपडेट कराया जा सकता है. 2.आधार कार्ड से लिंक कराया जा सकता है. 3.आप अपने राशन कार्ड का डुप्लीकेट प्रिंट भी करा सकते हो. आप राशन की उपलब्धता के बारे में भी पता कर सकते हो. 5 आप राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें भी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए कर सकते हैं. 6. राशन कार्ड खो जाने पर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन भी किया जा सकता है. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की अधीनस्थ विशेष इकाई सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. के साथ करार किया है. इस करार का मकसद अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रो...

देश के श्रमिकों को अब आसानी से मिलेगा हर सरकारी योजनाओं का लाभ, बड़ा कदम उठाने जा रही है सरकार Labour minister

Image
 इस कदम का मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है. श्रमिकों का विवरण राज्य सरकारों और विभागों द्वारा भी साझा किया जाएगा. केंद्र सरकार देश के असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल ( e-SHRAM Portal) लॉन्च करने जा रही है. सरकार का दवा है कि इसके माध्यम से देश के सभी असंगठित श्रमिकों तक सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने मंगलवार को कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करेगी. यादव ने मंगलवार को ई-श्रम पोर्टल का लोगो जारी किया, जिसके जरिए सरकार का लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करना है. इसमें निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमिकों को अपना नाम, पता पेशे का प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी.

ई-श्रम की वेबसाइट पर ये लोग जरूर कर लें रजिस्ट्रेशन, सीधे खाते में आने लगेंगे सरकारी पैसे

Image
E Shram Card Registration: अगर आप भी चाहते हैं कि आपको सरकारी स्कीम्स का फायदा सीधे अपने बैंक अकाउंट में मिलता रहे तो आप भी ई-श्रम कार्ड जरूर बनवा लें. केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे वर्कर्स के लिए एक पहल की है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड. ई-श्रम एक सरकारी पोर्टल है, जहां संगठित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अपने बारे में रजिस्टर करना है. इससे सरकार के पास इन वर्कर्स का एक डेटा तैयार होगा और उनके लिए कई योजनाएं शुरू होंगी और योजनाओं का लाभ सीधा उन तक पहुंच जाएगा. इससे कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीय संकट के समय डीबीटी के माध्यम से आर्थिक मदद सीधे कामगारों के बैंक खातों में पहुंचेगी. ऐसे में जानते हैं कि इस पोर्टल पर कौन-कौन लोग किस तरह से रजिस्टर कर सकते हैं और इसका क्या फायदा होने वाला है. आइए जानते हैं इस ई-श्रम कार्ड से जुड़ी खास बातें, जो आपके लिए जानना आवश्यक है… बैंक खाते में आएगा पैसा दरअसल, सरकार कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीय संकट के समय के लोगों के खाते में सीधा पैसे भेजती है. अब सरकार Vlogfiturenews.blogspot.com इस पोर्टल पर रजिस्टर लोगों के कई योजनाएं...