देश के श्रमिकों को अब आसानी से मिलेगा हर सरकारी योजनाओं का लाभ, बड़ा कदम उठाने जा रही है सरकार Labour minister
इस कदम का मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है. श्रमिकों का विवरण राज्य सरकारों और विभागों द्वारा भी साझा किया जाएगा.
केंद्र सरकार देश के असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM Portal) लॉन्च करने जा रही है. सरकार का दवा है कि इसके माध्यम से देश के सभी असंगठित श्रमिकों तक सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने मंगलवार को कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करेगी.
यादव ने मंगलवार को ई-श्रम पोर्टल का लोगो जारी किया, जिसके जरिए सरकार का लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करना है. इसमें निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमिकों को अपना नाम, पता पेशे का प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी.

Comments
Post a Comment