कम्प्युटर विज्ञापन एवं इंटरनेट सेक्युर्टी सुरक्षा

 इंटरनेट सुरक्षा प्रत्येक की जिम्मेदारी है। यह-अपने दोस्तों के साथ चैट,अपने द्वारा लिखे गये गाने या बनाये गये वीडियो को पोस्ट करने में,अपनी रुचिनुसार क्षेत्रों की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने में और नवीनतम रुझानों को जानने में जैसी ऑनलाइन मनोरंजक एवं ज्ञानवर्द्धक गतिविधियां करने में सक्रिय होना है। यह बिना परेशानी, नाराज या धोखाधड़ी, या अपने विचारों व पहचान की चोरी हुए बिना किया जा सकता है।.



इंटरनेट सुरक्षा के मायने अपने कंप्यूटर में नवीनतम एंटी-वायरस और फ़ायरवॉल सॉफ्टवेयर इंस्टाल सुनिश्चित करने से बहुत अधिक हैं। इंटरनेट सुरक्षा बताती है कि आप अपने आप को ऑनलाइन हैंडिल करने में और अन्य लोगों(विशेषकर ऑनलाइन किसी अजनबी से मुलाकात के समय) का सामना करने में कितने बुद्धिमान और जानकार है एवं ऐसे किसी जाल में नहीं फंसते हैं जिसमें स्कैम कलाकार अपनी अज्ञानता का फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा जाते हैं।


ऑनलाइन सुरक्षित रहना महत्वपूर्ण क्यों है?

हम में से अधिकांश अपने लेपटाप्स, मोबाईल फोन्स, टेबलेट्स या व्यक्तिगत कंप्यूटर के माध्यम से ‘संबद्ध’ रहते हैं | मनोरंजन के लिए, मित्र बनाने, संपर्क बनाए रखने और सीखने के स्त्रोत हेतु इंटरनेट एक मूल्यवान स्त्रोत है | लेकिन यदि आप इंटरनेट का उपयोग बिना सुरक्षा की जागरूकता के करते हैं, तब आप गैरकानूनी गतिविधि या दुष्कर्म की जोखिम में आ सकते हैं, फिर वह चाहे बदमाशी हो, धोखाधड़ी हो या इससे भी कोई गंभीर बात हो |.


यह ठीक उसी तरह है जब आप घर छोड़ते हैं तो सुरक्षा के बारे में जान पाते हैं। उसी तरह यह जानना महत्वपूर्ण है कि कैसे ऑनलाइन सुरक्षित कैसे रहें। यह हासिल कुशलता आपके साथ जीवन भर रहेगी।.


  • जब भी आप ऑनलाइन हों इन बहुमूल्य नियम का पालन करें |
  • अपना पता या फोन नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी किसी को न दें।.
  • अपने चित्र विशेषकर अशोभनीय दिखने वाले किसी को भी नहीं भेजें।.
  • अनजान लोगों के मेल या मेल अटेचमेंट नहीं खोलें।.
  • अनजान लोगों के साथ ऑनलाइन दोस्ती करने से बचें।.
  • कभी भी ऑनलाइन मित्र से व्यक्तिगत तौर पर मिलने से बचें।.

कुछ भी ऑनलाइन चिंतित करने वाली देखी या पढ़ी गई सामग्री के बारे में अपने माता-पिता को सूचित करें या बताएं।.

आईएसईए जागरूकता कार्यक्रम हमेशा आपको शिक्षक/छात्रों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े सुझाव व उपाय देता है। इंटरनेट उपयोग से पहले इन दिशानिर्देशों/चरणों का पालन करें।.


चरण 1: एक वेब ब्राउज़र का उपयोग

इंटरनेट अपने मित्रों और परिवार से जुड़े रहने के लिए है और कई छात्रों के लिये समाचार, अनुसंधान सूचना या ऑनलाइन शॉपिंग और किताब डाउनलोडिंग, ऑनलाइन आवेदन आदि जैसी गतिविधियों को पूरा करने का एक तरीका है। इंटरनेट बैंकिंग, बिल भुगतान और आवेदन व फार्म्स भरने का एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है।.


वेब ब्राउज़र के उपयोग से ऑनलाइन गतिविधि करना आसान है लेकिन इस दौरान कुछ खतरा आप पर एवं आपके कंप्यूटर में छुप सकता है। हो सकता है वायरस, स्पाईवेयर, और एडवेयर के साथ मैलवेयर जोखिम से आपकी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी प्रभावित होकर दुरुपयोग के लिये उपलब्ध हो जाये। सुरक्षित ब्राउज़िंग इन ऑनलाइन खतरों के बारे जागरुक करती है और इनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने के लिए प्रेरित करती है।.


  • यह केवल एक छोटा प्रयास, कुछ टूल्स और कुछ आधारभूत जानकारियों का मिला-जुला प्रयास है जो आपकी इंटरनेट ब्राउजिंग को सुरक्षित बनाता है। इन दिशा-निर्देशों के पालन से व्यक्तिगत जानकारी और ऑनलाइन कम्प्यूटिंग को सुरक्षित बनाया जा सकता है।.


  • अपने कंप्यूटर या डिवाइस में अप-टू-डेट एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर इंस्टाल करें एवं बनाये रखें।.
  • अपने इंटरनेट ब्राउज़र को अप-टू-डेट रखें।
  • कंप्यूटर से जुड़ी असामान्य गतिविधियों या समस्याओं के प्रति सचेत रहें।.
  • अपने कंप्यूटर में फ़ायरवॉल इंस्टाल कर बनाए रखें।.
  • पॉप-अप ब्लॉक की सुविधा वाले आधुनिक ब्राउज़र का उपयोग करें।.
  • संवेदनशील सामग्री को अपने कंप्यूटर में लंबे समय तक रखने से बचें।.
  • अपना पासवर्ड बदलते रहें।.
  • ई-मेल या इंस्टेंट मेसेज से भेजी गयी लिंक या अटेचमेंट से सावधान रहें।.

Comments

Popular posts from this blog

सब का अपना एक सपना होता है || everyone has a dream \\ Favorite My Life Style || खूबसूरत मेरे जीवन की कहानी

देश के श्रमिकों को अब आसानी से मिलेगा हर सरकारी योजनाओं का लाभ, बड़ा कदम उठाने जा रही है सरकार Labour minister

75वां स्वतंत्रता दिवस 2021: देखें पीएम मोदी के 15 अगस्त के भाषण का सीधा प्रसारण